Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Jamshedpur News : जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में साकची गोलचक्कर पर एकदिवसीय भूख हड़ताल, केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग

Jamshedpur News : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बैनर तले हुआ प्रदर्शन, किसानों के समर्थन और भारत-अमेरिका ट्रेड डील का भी किया विरोधसेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सोमवार को साकची गोलचक्कर पर एकदिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध और किसानों के समर्थन में किया गया।


प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जंतर-मंतर की घटना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने किसानों की विभिन्न मांगों का समर्थन करते हुए प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील का भी विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसे समझौतों से कृषि और डेयरी क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

प्रदर्शन के दौरान हाल ही में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का उल्लेख करते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से अब केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार से किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

इस भूख हड़ताल में सिख समाज की ओर से सरदार शैलेंद्र सिंह, अवतार सिंह, इंदर सिंह, महेंद्रपाल सिंह, हरभजन सिंह सहित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, गुरुद्वारा के प्रधान और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !