Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Ranchi ACB Court: रिश्वत कांड में गिरफ्तार बुढ़मू CO सचिदानंद वर्मा की जमानत पर टली सुनवाई, ACB नहीं दाखिल कर सकी केस डायरी

Ranchi ACB Court: रांची में ACB की विशेष अदालत में म्यूटेशन के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार बुढ़मू के अंचल अधिकारी (CO) सचिदानंद कुमार वर्मा की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. लेकिन इस दौरान भी ACB ने केस डायरी पेश नहीं की. इसके बाद अदालत ने एजेंसी को एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दे दिया.

पहले सुनवाई में ही कोर्ट ने ACB को केस डायरी देने के आदेश दिए थे. लेकिन मंगलवार को भी केस डायरी न देखकर एजेंसी ने और समय की मांग की. अदालत ने इसके बाद एक सप्ताह के भीतर केस डायरी जमा करने का आदेश दिया.

सचिदानंद कुमार वर्मा को इस महीने ACB ने म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था. ACB की टीम ने 9 जुलाई की रात उनके सरकारी आवास पर कार्रवाई की और उन्हें हिरासत में ले लिया. इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.



इस कार्रवाई के बाद झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने ACB की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया में कई गंभीर आपत्तियां हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए. इस मामले में अब CO की जमानत पर अंतिम फैसला ACB की ओर से केस डायरी दाखिल किए जाने के बाद ही लिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !