Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Jharkhand News: राज्य स्तरीय फुटबॉल में पाकुड़ की जिंदातो स्कूल ने जीता कांस्य पदक लोहरदगा को 1-0 से हराया

Jharkhand News: रांची के खेलगांव में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल चैंपियनशिप में पाकुड़ के मध्य विद्यालय जिंदातो की अंडर-12 टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक के मुकाबले में टीम ने लोहरदगा को 1-0 से हराकर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया और जिले का नाम रोशन किया।

उपायुक्त ने खिलाड़ियों और कोच को किया सम्मानित
इस उपलब्धि पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने समाहरणालय में खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित करते हुए इसे पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। साथ ही जिला खेल पदाधिकारी को उभरती प्रतिभाओं के लिए बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रियाश्री भगत और जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने भी टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !