Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Jamshedpur News: MGM अस्पताल में वेंटिलेटर न मिलने से 23 वर्षीय युवती की मौत, परिजनों ने इमरजेंसी के बाहर किया हंगामा

Jamshedpur: जमशेदपुर के MGM अस्पताल में सोमवार दोपहर एक 23 वर्षीय युवती की मौत के बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई. मृतका के परिजनों ने इलाज के दौरान पर्याप्त सुविधा नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद स्थिति सामान्य हुई.

मौत के बाद इमरजेंसी के बाहर विरोध
मृतका की पहचान आजाद बस्ती निवासी मुस्कान खातून के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, उसकी तबीयत पहले से गंभीर थी. आर्थिक परेशानी के कारण उसे निजी अस्पताल की बजाय MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों का दावा है कि डॉक्टरों ने मरीज के लिए वेंटिलेटर की आवश्यकता बताई थी, लेकिन अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी. उनका आरोप है कि समय पर वेंटिलेटर नहीं मिलने से मरीज की जान नहीं बचाई जा सकी. हालांकि, इस संबंध में अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जताई. उनका कहना था कि इतने बड़े सरकारी अस्पताल में यदि वेंटिलेटर जैसी जरूरी सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, तो आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के इलाज पर गंभीर असर पड़ेगा. हंगामे की सूचना मिलते ही होमगार्ड के जवान अस्पताल पहुंचे. उन्होंने परिजनों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद विरोध समाप्त हुआ.

आठ महीने पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, मुस्कान खातून की शादी करीब आठ महीने पहले मुसाबनी में हुई थी. उसकी मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजन गहरे सदमे में दिखे. मां का रो-रोकर बुरा हाल था. फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है. मामले के सभी पहलुओं को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !