Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Giridih Crime News: गिरिडीह में मछली व्यापारी से 2.07 लाख रुपये लूटकांड का पर्दाफाश, 5 आरोपी हथियार और बाइक के साथ गिरफ्तार

Giridih Crime News: गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में मछली कारोबारी से हुई 2.07 लाख रूपए की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घटना के एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से हथियार, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलें और लूट की रकम का एक हिस्सा भी बरामद किया गया है.

मछली कारोबारी को बनाया था निशाना
यह घटना 23 जुलाई को मोहनपुर स्थित फॉरेस्ट ऑफिस के सामने हुई थी. पुलिस के अनुसार, मछली व्यवसायी मो. आफताब से हथियार के बल पर 2.07 लाख रूपए लूट लिए गए थे. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी.

एसआईटी बनाकर शुरू हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी-2 रुपेंद्र कुमार राणा के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने बेंगाबाद और गांडेय थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की. इसी कार्रवाई के दौरान पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.



पांच आरोपी दबोचे गए
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार वर्मा, पप्पू प्रसाद वर्मा, विजय राय उर्फ बाबा (तीनों बेंगाबाद थाना क्षेत्र), अशोक दास (गांडेय थाना क्षेत्र) और शंकर दास (मुफ्फसिल थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल और लूट की रकम में से 10 हजार रूपए नकद बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पूरे ऑपरेशन में डीएसपी-2 रुपेंद्र कुमार राणा, पुलिस निरीक्षक ज्ञानरंजन कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, अवर निरीक्षक दीपक कुमार, अवर निरीक्षक सोनू वर्मा समेत कई पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !