Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Seraikela News: उपायुक्त ने की आपूर्ति विभाग की समीक्षा; शत-प्रतिशत ई-केवाईसी का निर्देश, फर्जी और अपात्र राशन कार्डधारियों के कटेंगे नाम

Seraikela: सरायकेला उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), दाल-भात योजना, डाकिया योजना, आयुष्मान भारत, धान अधिप्राप्ति, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और डोर स्टेप डिलीवरी समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि विभागीय योजनाओं का उद्देश्य पात्र लाभुकों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने और जवाबदेही के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

ई-केवाईसी और आधार सीडिंग जल्द पूरी करने के निर्देश
उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में ई-केवाईसी और आधार सीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या है, वहां ग्राम स्तर पर विशेष शिविर लगाकर लाभुकों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबे समय से राशन नहीं लेने वाले तथा सत्यापन में सहयोग नहीं करने वाले लाभुकों की पहचान कर नियमानुसार उनके नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। बैठक में निर्देश दिया गया कि जिन राशन कार्डधारियों के पास निर्धारित मानक से अधिक भूमि, आयकर पंजीकरण, जीएसटी पंजीकरण या चार पहिया वाहन है, उनकी जांच कर नियमानुसार अपात्र पाए जाने पर उनका नाम राशन कार्ड से हटाया जाए।



दो दिनों में पूरा करें लंबित राशन वितरण
उपायुक्त ने सभी लंबित राशन वितरण कार्य दो दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नमक सहित सभी खाद्यान्न की शत-प्रतिशत डोर स्टेप डिलीवरी सुनिश्चित की जाए तथा अगस्त माह के खाद्यान्न का उठाव और वितरण भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

अनियमितता मिलने पर होगी एफआईआर
उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर छूटे हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने निलंबित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराने और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा गोदामों में खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण और गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा को सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यों की प्रगति की सतत समीक्षा करने का निर्देश दिया। बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !