Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Palamu News: हुसैनाबाद में ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, 108 एंबुलेंस न मिलने से तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत देवरी ओपी क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद गहरा विवाद खड़ा हो गया है। एक तरफ जहां मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, वहीं दूसरी ओर अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद समय पर एंबुलेंस न मिलने का गंभीर आरोप भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से पड़ताल कर रही है।

सड़क किनारे अचेत मिला था रंजीत
 मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि देवरी कला सड़क के पास एक युवक बेसुध पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसकी पहचान हैदरनगर थाना क्षेत्र के चेचेरिया गांव निवासी रंजीत कुमार (25) के रूप में की, जो अपने ससुराल आया हुआ था। पुलिस ने तत्काल उसके ससुराल पक्ष को सूचित किया और उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

108 एंबुलेंस का इंतजार पड़ा भारी
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रंजीत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि 108 एंबुलेंस सेवा को बार-बार कॉल करने के बावजूद कोई गाड़ी नहीं पहुंची। उस समय अस्पताल में मौजूद दोनों एंबुलेंस में से एक देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी में तैनात थी और दूसरी अन्य मरीज को लेकर गई हुई थी, जिससे समय पर एंबुलेंस न मिलने पर युवक की अस्पताल में ही मौत हो गई।

ससुराल पक्ष और परिजनों के अलग-अलग दावे
मामले में दो परस्पर विरोधी दावे सामने आ रहे हैं। ससुराल वालों के मुताबिक दो बाइक सवार रंजीत को नशे की हालत में छोड़ गए थे, जिसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ी। वहीं मृतक के परिवार ने ससुराल पक्ष पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !