Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Misir Besra Arrest: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा धनबाद के बरवाअड्डा से दो सहयोगियों के साथ दबोचा गया

Misir Besra Arrest: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल की है. धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से भाकपा माओवादी के सेंट्रल कमेटी सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा को दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई आईबी, सीआरपीएफ और धनबाद पुलिस के संयुक्त अभियान में की गई है.


संयुक्त ऑपरेशन में हुई गिरफ्तारी

मंगलवार देर शाम मिसिर बेसरा अपने दो सहयोगियों मेहनत उर्फ मोच्छु और गौरव के साथ एक वाहन से गुजर रहा था. पहले से मिली खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया. जिस वाहन से वे यात्रा कर रहे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है.


हथियार भी किए गए बरामद

गिरफ्तारी के दौरान सुरक्षा बलों ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं. फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर नक्सली नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी.


इस ऑपरेशन की योजना कई महीनों से बनाई जा रही थी. आईबी, सीआरपीएफ और धनबाद पुलिस ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखते हुए अंजाम दिया है.


सिटी एसपी ने दी जानकारी

धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि संयुक्त अभियान में मिसिर बेसरा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई झारखंड में नक्सल नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा.


फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !