Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Jamshedpur Accident News: बिष्टुपुर में बाइक सवार को बचाने की कोशिश में डिवाइडर से टकराया ट्रेलर, घायल चालक को एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसा उस वक्त हुआ, जब चालक ने अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने की कोशिश में वाहन पर से संतुलन खो बैठा। 

अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने में बिगड़ा संतुलन 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुख्य सड़क पर अचानक ट्रक के सामने एक मोटरसाइकिल सवार आ गया था। उसे बचाने के फेर में ट्रेलर चालक ने तेजी से स्टेयरिंग मोड़ी, जिससे भारी वाहन का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया। ट्रेलर सीधे डिवाइडर से जा भिड़ा और टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

चालक को आई चोटें, बाइक सवार रहा बाल-बाल सुरक्षित
 इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक घायल हो गया, जबकि जिस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ, उसे खरोच तक नहीं आई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची बिष्टुपुर थाना पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए तत्काल एमजीएम (MGM) अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद सड़क पर बाधित हुई यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को रास्ते से हटवाया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !