Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Jamshedpur Religious News: श्रावण में शिवभक्ति का आयोजन, जमशेदपुर में 10 अगस्त को भजन संध्या और भंडारा

Jamshedpur Religious News: पवित्र श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के अवसर पर भगवान शिव की भक्ति को समर्पित दसवीं भजन संध्या और विशाल महाभंडारे की तैयारियां शुरू हो गई हैं. श्री नीलकंठ महादेव संघ ने बुधवार को एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार और भूमि पूजन के साथ आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया.
भूमि पूजन के साथ आयोजन की सफलता और जनकल्याण की गई कामना
भूमि पूजन के दौरान संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे. विधि विधान के अनुसार भगवान शिव का पूजन अर्चन किया गया और आयोजन की सफलता के साथ समाज के कल्याण की प्रार्थना की गई. धार्मिक अनुष्ठान के बाद कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई और तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

देश के प्रसिद्ध भजन गायक देंगे भक्तिमय प्रस्तुतियां
संघ के सदस्य अरविन्द कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को होने वाली भजन संध्या की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी देश के प्रसिद्ध और ख्यातिप्राप्त भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से शिवभक्तों को भक्ति के रंग में रंग देंगे. उन्होंने यह भी बताया कि आमंत्रित कलाकारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी.

भजन संध्या के बाद होगा विशाल महाभंडारा
आयोजकों के अनुसार भजन संध्या के समापन के बाद विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा. इसमें हजारों श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.

आयोजन की विस्तृत जानकारी जल्द होगी जारी
संघ के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल और अन्य आवश्यक जानकारियां जल्द सार्वजनिक की जाएंगी. आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी सदस्य सेवा भाव के साथ लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं.

भूमि पूजन में बड़ी संख्या में संघ के सदस्य रहे मौजूद
भूमि पूजन कार्यक्रम में संघ के सदस्य पंकज कुमार, अरविन्द कुमार, बालकृष्ण प्रसाद, अजीत कुमार, रविशंकर सिंह, विकास कुमार, रणवीर मंडल, मुनीम सिंह, राज सिंह, जयपाल भगत, मंजीत, राजभुवन, सतीश, पिंटू, रणजीत सरकार, अमित सिन्हा, संतोष सिन्हा, राजू सानन, महेंद्र शुक्ला, सुनील, धनंजय मंडल, मनोज कुमार, दिलीप पासवान, जितेंद्र प्रसाद, बिट्टू राय सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !