Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Seraikela News: कपाली से 8 वर्षीय बालक लापता, परिजनों ने की तलाश में मदद की अपील

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत दीवान मैरिज हॉल के समीप रहने वाला 8 वर्षीय मोहम्मद अल्ताफ बुधवार शाम से लापता है। बच्चे के नहीं मिलने से परिजन काफी परेशान हैं और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। परिजनों के अनुसार, मोहम्मद अल्ताफ बुधवार शाम करीब 6 बजे घर से बाहर निकला था। बताया जा रहा है कि देर तक खेलने के कारण उसकी मां ने उसे डांट दिया था, जिसके बाद वह नाराज होकर घर से चला गया। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।

हर संभावित जगह पर की गई तलाश
परिजनों ने रिश्तेदारों, आसपास के इलाकों और अन्य संभावित स्थानों पर बच्चे की तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यदि किसी व्यक्ति को मोहम्मद अल्ताफ के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वह तत्काल उसके परिजनों के मोबाइल नंबर 9572938164 या कपाली ओपी के हेल्पलाइन नंबर 7779999818 पर संपर्क कर सूचना दे सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !