Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Jharkhand News : झारखंड के 10 हजार रिटायर शिक्षकों को मिलेगा ग्रेड-1 का एरियर, 5 से 15 लाख रुपये तक का लाभ

Jharkhand News : झारखंड के लगभग 10 हजार सेवानिवृत्त शिक्षकों को ग्रेड-1 प्रोन्नति का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके तहत पात्र शिक्षकों को 5 लाख से 15 लाख रुपये तक का एरियर दिया जाएगा। जिन शिक्षकों का निधन हो चुका है, उनके परिजनों को भी यह वित्तीय लाभ मिलेगा। यह लाभ उन शिक्षकों को मिलेगा जिनकी नियुक्ति 1982 से 2012 के बीच अप्रशिक्षित शिक्षक के रूप में हुई थी और बाद में उन्होंने आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त किया था।


वर्ष 2019 में, झारखंड सरकार ने आदेश जारी कर ऐसे शिक्षकों को नियुक्ति की तिथि से ग्रेड-1 प्रोन्नति और वित्तीय लाभ देने का निर्णय लिया था। हालांकि, इसका लाभ केवल उस समय सेवा में कार्यरत शिक्षकों को ही मिल पाया था।


अब रिटायर और मृत शिक्षकों के परिजनों को भी मिलेगा लाभ

अब रिटायर और मृत शिक्षकों के परिजनों को भी लाभ मिलेगा। वर्ष 2019 से पहले सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों और जिनका निधन हो चुका था, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सका था। अदालत के आदेश के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे सभी पात्र रिटायर शिक्षकों तथा मृत शिक्षकों के आश्रितों को भी ग्रेड-1 प्रोन्नति और एरियर का लाभ दिया जाएगा। इस फैसले से राज्य के हजारों शिक्षकों और उनके परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !