Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Jharkhand News : विधानसभा मानसून सत्र से पहले पूरे झारखंड में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का निर्देश, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी गश्त

Jharkhand News : झारखंड विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश जारी किए हैं। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने और सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने को कहा गया है।


पुलिस मुख्यालय ने संवेदनशील इलाकों, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख चौक-चौराहों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, वाहन जांच अभियान तेज करने और रात्रि गश्ती बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।



असामाजिक तत्वों पर रहेगी विशेष नजर

मुख्यालय ने सभी जिलों को असामाजिक तत्वों और संगठित अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध रखने और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था (क्विक रिस्पांस) तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।

विधानसभा परिसर में वरिष्ठ अधिकारियों की रहेगी तैनाती

विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 6 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक (9 अगस्त को छोड़कर) प्रतिदिन एक आईजी और एक डीआईजी स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

निर्धारित ड्यूटी के अनुसार ये अधिकारी होंगे तैनात:-

6 अगस्त: आईजी अभय विक्रांत मिन्ज एवं डीआईजी मनोज रतन चौधरी

7 अगस्त: आईजी अभिषेक कुमार सिन्हा एवं डीआईजी संध्या रानी मेहता

10 अगस्त: आईजी अजय लिंडा एवं डीआईजी सुनील भास्कर

11 अगस्त: आईजी कार्तिक एस. एवं डीआईजी संजीव कुमार

12 अगस्त: आईजी नौशाद आलम एवं डीआईजी इंद्रजीत माहथा

हर महत्वपूर्ण घटना की तत्काल देनी होगी सूचना

पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखें और किसी भी महत्वपूर्ण घटना या कानून-व्यवस्था से जुड़े मामले की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !