Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Khunti Crime News: खूंटी में ACB की बड़ी कार्रवाई, अहतु थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Khunti: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को खूंटी जिले के अहतु थाना की प्रभारी सपना सुलेखा को 50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, श्याम कुमार नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि एक मामले में मदद करने के बदले में थाना प्रभारी ने उससे 4.50 लाख रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद एडवांस के रूप में 50 हजार देने की बात तय हुई।

ACB ने रंगे हाथ दबोचा थाना प्रभारी को 
शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और योजना बनाकर कार्रवाई की। गुरुवार को जैसे ही थाना प्रभारी ने 50 हजार की रिश्वत ली, ACB की टीम ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। ACB ने आरोपी थाना प्रभारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !