Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Ramgarh Road Accident : रामगढ़-भुरकुंडा मार्ग पर कोयला लदे दो भारी वाहनों की सीधी टक्कर, दोनों चालक गंभीर घायल

Ramgarh Road Accident : झारखंड के  रामगढ़-भुरकुंडा मुख्य मार्ग पर बुधवार की तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रेलवे अस्पताल के पास कोयले से लदे दो भारी वाहन आपस में टकरा गए. इस टक्कर में दोनों वाहनों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे के बाद सड़क पर दूर-दूर तक कोयला बिखर गया, जिससे वहां कई घंटों तक गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई.
सुबह-सुबह रेलवे अस्पताल के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे हुआ. भुरकुंडा की तरफ से आ रहा एक कोयला लदा ट्रक (JH 02N-3155) और सामने से आ रहा हाइवा (JH 02BN-4275) रेलवे अस्पताल के पास आमने-सामने टकरा गए. टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दहल गए.


डिवाइडर तोड़ते हुए पेड़ से टकराया हाइवा
भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. वहीं दूसरी तरफ, अनियंत्रित हुआ हाइवा सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए रेलवे क्वार्टर परिसर में लगे एक पेड़ से जा टकराया. हादसे के तुरंत बाद ट्रक में भरा भारी मात्रा में कोयला सड़क पर फैल गया, जिसकी वजह से देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया.


बरकाकाना पुलिस ने बहाल कराया यातायात
घटना की खबर मिलते ही बरकाकाना ओपी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव काम शुरू किया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल ड्राइवरों को गाड़ी से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल भिजवाया. इसके बाद सड़क पर फैले कोयले को क्रेन और बुलडोजर की मदद से हटवाया गया, तब जाकर रास्ता साफ हुआ और ट्रैफिक दोबारा शुरू हो सका.


तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, जांच जारी
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह गाड़ियों की तेज रफ्तार और तड़के का अंधेरा या धुंधलापन माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरी घटना की गहराई से जांच कर रही है ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !