Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Pakur News: पाकुड़ में अवैध गांजा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 420 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार

Pakur News: पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. तिलभिट्टा मार्केट में छापेमारी के दौरान 420 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.


गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. दंडाधिकारी की मौजूदगी में तिलभिट्टा मार्केट स्थित दो दुकानों पर छापेमारी की गई.


दो दुकानों से बरामद हुआ गां

पुलिस के अनुसार, अफसर शेख की दुकान से 107 ग्राम और गुलाब शेख की दुकान से 313 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके अलावा गांजा काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अफसर शेख को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरे आरोपी गुलाब शेख की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 102/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !