Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-29

BJP Attacks JMM: हूल दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा का झामुमो पर हमला

BJP Attacks JMM: रांची हूल दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आरोप लगाया है कि झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा, वीर सिदो-कान्हू और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर समेत अन्य महापुरुषों का अपमान किया है।
प्रतुल शाह देव ने कहा कि झामुमो से जुड़े एक संगठन की बैठक में मोर्चा के नेता मंच पर बैठे थे। उनके मंच के सामने नीचे भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य महापुरुषों की तस्वीर लगायी गयी थी। यह बेहद शर्मनाक वाकया है। यह झामुमो की शहीदों के प्रति सोच को दर्शाता है।
प्रतुल शाह देव ने कहा कि बिरसा मुंडा को पूरा झारखंड में भगवान के रूप में मान्यता देता है। बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर संविधान के निर्माता और वंचित समुदाय के मसीहा थे। सिदो-कान्हू सहित अनेक महापुरुष, जो झारखंड में पूजनीय हैं, उनकी तस्वीर को झामुमो के नेताओं ने अपने पैरों के पास लगा रखा था।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इससे पहले भी लालू प्रसाद के जन्मदिवस पर उनके पैरों के पास बाबा साहब की तस्वीर को रखा गया था। लालू प्रसाद ने ऐसा करने से मना भी नहीं किया था। यह इंडी गठबंधन की देश के महापुरुषों के प्रति घटिया सोच को उजागर करता है।
प्रतुल शाह देव ने कहा कि इस घटना के बाद झामुमो के किसी भी नेता ने सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी नहीं मांगी है। यानी इन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है।
प्रतुल शाह देव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित तमाम महापुरुषों का अपमान झारखंड बिल्कुल नहीं सहेगा। झामुमो को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। भाजपा महापुरुषों का सम्मान करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी।
झामुमो पर भाजपा का यह हमला झारखंड की राजनीति में एक नए विवाद को जन्म दे सकता है। देखना होगा कि झामुमो इस आरोप पर क्या जवाब देती है और क्या वे माफी मांगने के लिए तैयार होते हैं। फिलहाल, यह मामला झारखंड की राजनीति में गर्माने की संभावना है। [1]
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !