Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-29

Khuntapani Block Durdur Waterfall: पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के अरगुंडी टोला के सराईड टोला स्थित दुरदुर झरना अब पर्यटकों के लिए पर्यटन स्थल

Khuntapani Block Durdur Waterfall: पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के अरगुंडी टोला के सराईड टोला स्थित दुरदुर झरना अब पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने फीता काट कर इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही दुरदुर झरना पर्यटकों से गुलजार हो गया।
दुरदुर झरना पहाड़ों के बीच स्थित एक प्राकृतिक झरना है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटन को भी बढ़ावा दे सकती है। विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि इसके पर्यटक विकास की अपार संभावना है।

विधायक दशरथ गागराई ने दुरदुर झरना के पर्यटक विकास के लिए झरना के आसपास पर्यटकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखने की बात कही। उन्होंने अपने विधायक फंड से पर्यटकों के लिए स्वागत गेट बनाने की घोषणा की।
विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पर्यटन से गांव का भी विकास होगा। उन्होंने यहां पहुंचने वाले पर्यटकों से भी झरने की स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने की अपील की।
इको विकास समिति, अरगुंडी की ओर से दुरदुर झरना के आसपास शराब के सेवन पर पाबंदी लगाया गया है। झरना के आसपास शराब का सेवन करने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इसे धार्मिक स्थल बताते हुए यहां किसी तरह के नशीले पदार्थ ले जाने या कूड़ा फैलाने की सख्त मनाही है।
पर्यटक इस झरने के पास सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक जा सकते हैं। विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पर्यटकों को झरने की सुंदरता का आनंद लेने के लिए सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
दुरदुर झरना एक नया पर्यटन स्थल है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसके पर्यटक विकास के लिए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटकों से झरने की स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने की अपील की गई है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !