Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-29

Gudabanda Rain Wreaks Havoc: गुड़ाबांदा में बारिश की मार: तीन परिवारों का घर डूबा

Gudabanda Rain Wreaks Havoc: गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत बालीजुड़ी पंचायत के बेड़ापाल गांव में बारिश से चाकड़ी नाला का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन परिवारों का घर डूब गया। इस घटना में मिट्टी का दीवार ध्वस्त हो जाने से घर के छावनी और टाली गिर गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी खबर झामुमो युवा नेता सह पूर्व बीस सूत्री सदस्य साकिला हेम्ब्रम को दी।
साकिला हेम्ब्रम ने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारी और विधायक समीर मोहंती को दी। विधायक मोहंती ने कहा कि आगामी कल परिवारों से मिलेंगे। वहीं साकिला हेम्ब्रम ने राजस्व उपनिरीक्षक अमृत पाणिग्रही के साथ तीनों परिवारों से मिले और घरों का जायजा लिया।
साकिला हेम्ब्रम ने कहा कि तत्काल प्रभावित परिवार को तीरपल की व्यवस्था करेंगे और सरकारी आवास योजना में तीनों परिवारों को जोड़ा जाएगा। राजस्व उपनिरीक्षक ने आश्वस्त किया कि आपदा से प्रभावित सभी परिवारों को अंचल की ओर से मुआवजा दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए तीनों परिवारों का घर में रखे सामान को मिल जुल कर दूसरे घरों तक पहुंचाया। प्रभावित परिवारों को खाने के लिए चावल समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही गई। रहने के लिए नजदीकी घरों में रहने को कहा गया है।
प्रभावित परिवारों में माही हेम्ब्रम, पति स्वर्गीय लाछु हेम्ब्रम, सुराई हेम्ब्रम, पिता स्वर्गीय दुखीराम हेम्ब्रम और सनातन हेम्ब्रम पिता स्वर्गीय फुदान हेम्ब्रम शामिल हैं। इसके अलावा नुआडी गांव में मुक्ता नायेक पति अजित नायेक का मिट्टी का घर धस गया है।

गुड़ाबांदा में बारिश की मार से तीन परिवारों का घर डूब गया। प्रशासन और स्थानीय नेताओं ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने भी मानवता का परिचय देते हुए प्रभावित परिवारों की मदद की है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !