Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Jamshedpur Police: उलीडीह थाना पर “नो कोअर्सिव” ऑर्डर के उल्लंघन का आरोप, एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

Jamshedpur Police: जमशेदपुर के मानगो के रहने वाले रविंद्र गौड़ ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर उलीडीह थाना के कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया है कि एक भूमि विवाद के मामले में उन्हें जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है और पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय एक पक्ष का साथ दे रही है.

रविंद्र गौड़ का कहना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद है, उसका मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन है. उनके अनुसार, विवाद से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज अदालत के समक्ष मौजूद हैं, इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई लगातार उन्हें निशाना बना रही है.



शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि 26 जुलाई की देर रात कुछ पुलिसकर्मी बिना वर्दी उनके घर पहुंचे. उन्होंने जबरन घर में प्रवेश किया, उनके साथ मारपीट और अभद्रता की तथा उन्हें जबरन बाहर ले गए. शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि इस दौरान उनकी गर्भवती पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. उन्होंने दावा किया कि पूरी घटना के वीडियो उनके पास सुरक्षित हैं.



रविंद्र गौड़ ने यह भी आरोप लगाया कि अदालत की ओर से "No Coercive" आदेश जारी होने के बावजूद पुलिस ने उन्हें जेल भेजने की कोशिश की. उनका कहना है कि इस मामले में अदालत ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए फटकार भी लगाई.



शिकायतकर्ता ने एसएसपी से पूरे मामले की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच कराने, आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !