Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Palamu Crime News: पलामू में छेड़खानी का विरोध करने पर गोलीबारी और चाकूबाजी, एक की मौत; 9 आरोपी गिरफ्तार

Palamu Crime News: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंधुआ गांव में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी की घटना के बाद हुई गोलीबारी और चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.

यह घटना छेड़खानी के विरोध के बाद हुई थी. एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था. जब लड़की ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, तो परिजनों ने आरोपियों से इसका विरोध किया. आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से हथियारों के साथ हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए.

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू की गई और नामजद 19 आरोपियों में से मुख्य आरोपी सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान मियां, सरातुल मियां, शहबाज मियां, तबरेज आलम, इसराफिल मियां, सोनू मियां, गोकुल मियां, शेरू मियां और पालु मियां के रूप में हुई है. सभी आरोपी बंधुआ गांव, थाना चैनपुर, जिला पलामू के निवासी हैं.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया खून लगा धारदार चाकू, 7.65 एमएम का एक खोखा, दो बेल्ट और ब्लड सैंपल बरामद किए हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं, आर्म्स एक्ट और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.



पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !