Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-30

Jamshedpur Flood Alert: मानगो में भारी बारिश से हालात बिगड़े, उपायुक्त ने किया निरीक्षण, दिए राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, राहत कार्यों के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को मानगो क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जलजमाव से प्रभावित क्षेत्रों, स्वर्णरेखा नदी के तटीय इलाकों और अन्य संवेदनशील स्थलों का स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार भी उपस्थित रहे।


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निचले इलाकों में जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए पंप सेट, ट्रैक्टर और सफाईकर्मियों की टीम को अलर्ट मोड पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।


नगर निकाय अधिकारियों को निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, जलभराव की शिकायतों का तत्काल समाधान हो और तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सतर्क किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मानगो नगर निगम में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए, जो 24x7 सक्रिय रहेगा। इसमें तीन शिफ्टों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है:

सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक – संपर्क करें: 7004549847
दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक – संपर्क करें: 9031542938
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक – संपर्क करें: 7488676759

इसके अलावा, जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर 0657-2444233 भी आपात स्थिति के लिए उपलब्ध रहेगा।

उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, नदी के किनारे न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !