Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून फिर से सक्रिय, 3 अगस्त तक वज्रपात और बारिश की चेतावनी, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में शनिवार से 3 अगस्त तक मौसम लगभग एक जैसा रहेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दोपहर और शाम में वज्रपात का खतरा
दोपहर और शाम में वज्रपात का खतरा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दोपहर से शाम के बीच कई इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है:-

देवघर
दुमका
गिरिडीह
गोड्डा
जामताड़ा
पाकुड़
साहिबगंज

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद अगले चार दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

इस साल 1 जून से 29 जुलाई के बीच झारखंड में सामान्य 489.2 मिमी के मुकाबले 362.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 25 प्रतिशत कम है। गढ़वा में 62 प्रतिशत और चतरा में 61 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं पाकुड़, देवघर और गिरिडीह में भी सामान्य से कम बारिश हुई है। राजधानी रांची में 15 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने से वर्षा की कमी की कुछ हद तक भरपाई हो सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !