Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Jamshedpur News : जमशेदपुर में चेन स्नैचरों का आतंक, 24 घंटे में तीन महिलाओं से लूट की वारदात, उलीडीह, सोनारी और साकची में लगातार घटनाओं से बढ़ी चिंता

Jamshedpur News : शहर में चेन स्नैचिंग की लगातार हो रही घटनाओं ने आम लोगों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे के भीतर उलीडीह, सोनारी और साकची थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग महिलाओं से सोने की चेन छीनने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार हुई इन वारदातों के बाद शहर में सक्रिय स्नैचिंग गिरोह को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


ताजा मामला उलीडीह ओपी क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर-1 का है, जहां शनिवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली आशा रानी षाडंगी को एक उचक्के ने निशाना बनाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पैदल आया और महिला के गले से करीब तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला के शोर मचाने से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस अपराधी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

लगातार तीसरी वारदात से बढ़ी चिंता, सक्रिय गिरोह की तलाश में पुलिस

इससे पहले शुक्रवार को सोनारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी। वहीं, शुक्रवार शाम पुलिस मुख्यालय के समीप साकची थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक अन्य महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी।


लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस तीनों मामलों के बीच संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदातों के पीछे कोई संगठित चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय है या नहीं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय इनपुट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। वहीं, नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !