Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Commonwealth Games 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन, नीरज चोपड़ा को रजत समेत भारत ने जीते कुल 23 पदक; PM मोदी ने दी बधाई

Commonwealth Games 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है. शुक्रवार को भारत की झोली में छह और पदक आए, जिसके साथ देश के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई. शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की.

नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, प्रधानमंत्री बोले:- हर भारतीय को है गर्व
पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नीरज ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन, संयम और जज्बे से देश का नाम रोशन किया है.

यशवीर सिंह के कांस्य पर भी मिली प्रधानमंत्री की बधाई
इसी स्पर्धा में युवा एथलीट यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता. स्वर्ण पदक श्रीलंका के रुमेश तरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ हासिल किया. प्रधानमंत्री ने यशवीर की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता देश के युवाओं को प्रेरित करेगी.

जूडो में यामिनी मौर्य और अस्मिता डे की शानदार उपलब्धि
57 किलोग्राम वर्ग की जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका प्रदर्शन इस खेल के प्रति उनके समर्पण और जुनून को दर्शाता है.

वहीं, अस्मिता डे ने ग्लासगो 2026 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया. प्रधानमंत्री ने उनकी इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं.

पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में तेजस्विन शंकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और तेजस्विन की उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व की बात है.

भारत के खाते में 23 पदक, बॉक्सिंग से बढ़ेंगी उम्मीदें
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक 23 पदक जीत चुका है. इनमें 5 स्वर्ण, 12 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं. इस प्रदर्शन के दम पर भारत पदक तालिका में 10वें स्थान पर बना हुआ है.

भारत के लिए सबसे बड़ी सफलता जूडो में मिली, जहां अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा. इसके अलावा भारतीय बॉक्सिंग टीम का भी प्रदर्शन शानदार रहा है. भारत के 10 मुक्केबाज फाइनल में पहुंच चुके हैं, जिससे आने वाले दिनों में पदकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !