Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Ranchi News : शिक्षक नियुक्ति 2016 मामले में अभ्यर्थियों से मांगा गया दावा, 22 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Ranchi News : स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 से जुड़े मामले में गठित वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने अभ्यर्थियों को अपने-अपने दावे प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। शनिवार को जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मामले की ऑनलाइन सुनवाई हुई।


सुनवाई के दौरान कमीशन ने कहा कि सभी अभ्यर्थी यह स्पष्ट करें कि वे किन आधारों पर नियुक्ति के पात्र होने का दावा कर रहे हैं। इसके बाद राज्य सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को इन दावों पर तीन सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करना होगा।

सरकारी डेटा पर अभ्यर्थियों की आपत्ति, हाईकोर्ट के निर्देश पर हो रही जांच

सुनवाई के दौरान कई अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत किए गए डेटा पर आपत्ति भी दर्ज कराई। कमीशन ने अन्य अभ्यर्थियों को भी निर्धारित समय के भीतर अपनी आपत्तियां दाखिल करने का निर्देश दिया है।


मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को निर्धारित की गई है। यह जांच झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन द्वारा की जा रही है, जो शिक्षक नियुक्ति 2016 से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !