Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Seraikela News: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026, डीसी ने युवाओं और पात्र नागरिकों से नाम दर्ज कराने की अपील की

Seraikela: सरायकेला जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र नागरिकों, खासकर युवाओं से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत समय पर अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है। उपायुक्त ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया चलेगी।

18 वर्ष पूरे करने वाले युवा कर सकते हैं आवेदन
डीसी ने बताया कि वैसे युवा जिनकी उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो रही है और ऐसे पात्र नागरिक जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित घोषणा-पत्र के साथ प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन बीएलओ के माध्यम से या ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए किया जा सकता है।

जागरूकता अभियान चलाने की अपील
उपायुक्त ने जिले के शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण जरूरी है। इसलिए सभी नागरिक स्वयं भी अपना नाम सूची में जांचें और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !