Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Jamshedpur Crime News: कलियाडीह नहर में मिली महिला की लाश मामले का खुलासा, शादी के दबाव से परेशान प्रेमी ही निकला कातिल; पोटका से आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कलियाडीह नहर में 26 जुलाई को नग्न अवस्था में मिले महिला के शव की रहस्यमयी गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस जांच में यह पूरा मामला आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का निकला. सिटी एसपी ललित मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका परसुडीह निवासी किरण देवी (45 वर्ष) की हत्या उनके ही परिचित पोटका के बंदुआ का रहने वाले दासमत बास्के ने की थी. 

बताया जा रहा है कि दासमत बास्के उक्त महिला का कथित प्रेमी था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि इस मामले में न्यूज़ 26 ने पहले ही महिला के साथ अप्रिय घटना की आशंका जताई थी, जो कि पुलिस जांच में बिलकुल सही पाई गई.

शादी का दबाव बनाने से परेशान होकर की थी हत्या, नहर में फेंका था शव:
पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में आरोपी दासमत बास्के ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. आरोपी ने बताया कि मृतका किरण देवी उस पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे वह काफी परेशान हो चुका था. इसी से पीछा छुड़ाने के लिए उसने योजनाबद्ध तरीके से किरण देवी की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने तथा मामले को दुर्घटना या आत्महत्या का रूप देने के इरादे से शव को कलियाडीह नहर में फेंक दिया था.

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से बेनकाब हुआ कातिल
घटना के दिन मृतका के पुत्र घनश्याम सिंह द्वारा शव की पहचान किए जाने के बाद पुलिस ने डीएसपी (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया था. जांच टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Footage) और तकनीकी सर्विलांस की मदद से कड़ियां जोड़ीं, जिससे दासमत बास्के पर संदेह गहरा गया. साक्ष्य मिलते ही 1 अगस्त को परसुडीह थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 238(ए) के तहत हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपी को धर दबोचा गया.



हत्या में इस्तेमाल स्कूटी व सामान बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी दासमत बास्के की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई टीवीएस स्कूटी (JH05EF-3277), एक काला टी-शर्ट, गुलाबी रंग का थैला तथा बैंगनी रंग का छींटदार ट्राउजर बरामद कर लिया है. इस त्वरित खुलासे के बाद 26 जुलाई से बने सस्पेंस का पटाक्षेप हो गया है. पुलिस मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !