Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Current News : NEET-UG 2026: पेपर लीक विवाद के बाद NTA ने कसी सुरक्षा, 7.5 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

Current News : NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एजेंसी ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए निजी एजेंसी नियुक्त करने का फैसला किया है। इसके लिए 25 जुलाई को करीब 7.5 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है।


चयनित निजी एजेंसी NTA मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके अलावा NTA ने कार्यालयों की साफ-सफाई और प्रश्नपत्रों की सुरक्षित छपाई के लिए भी नई एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सर्वर रूम, तिजोरी और परीक्षा सामग्री की होगी विशेष निगरानी

जारी टेंडर के अनुसार चयनित एजेंसी दिल्ली के मिंटो रोड स्थित NTA मुख्यालय, ओखला क्षेत्रीय कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण परिसरों की सुरक्षा करेगी। एजेंसी कर्मचारियों और आगंतुकों की निगरानी के साथ-साथ गोपनीय परीक्षा सामग्री, सर्वर रूम, तिजोरी, स्टोर रूम और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

QCBS प्रणाली से होगा चयन, अनुभव और गुणवत्ता को मिलेगी प्राथमिकता

टेंडर के अनुसार सुरक्षा एजेंसी के साथ प्रारंभिक अनुबंध दो वर्षों के लिए होगा। संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर इसे दो बार एक-एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकेगा। सुरक्षा एजेंसियां 17 अगस्त दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकती हैं, जबकि प्रिंटिंग सेवाओं के लिए टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है।

सूत्रों के अनुसार NTA इस बार केवल सबसे कम बोली लगाने वाली एजेंसी का चयन नहीं करेगी। इसके बजाय गुणवत्ता एवं लागत आधारित चयन (QCBS) प्रणाली अपनाई जाएगी। इसमें तकनीकी प्रस्ताव को 70 प्रतिशत और वित्तीय बोली को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। तकनीकी मूल्यांकन में 70 अंक से कम पाने वाली एजेंसियां आगे की प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगी।


टेंडर की शर्तों के अनुसार आवेदन करने वाली एजेंसी के पास सुरक्षा क्षेत्र में कम से कम पांच वर्ष का अनुभव, पिछले तीन वित्तीय वर्षों में औसतन 10 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर तथा सरकारी संस्थानों, परीक्षा एजेंसियों, विश्वविद्यालयों, एयरपोर्ट, अस्पतालों या मेट्रो जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था संभालने का अनुभव होना अनिवार्य होगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !