Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Jamshedpur News: युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, निर्मल गेस्ट हाउस में बनी जंबो तैयारी समिति

Jamshedpur: आगामी युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को शहर के निर्मल गेस्ट हाउस में आजसू पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और इसके सफल आयोजन के लिए जंबो तैयारी समिति का गठन किया गया।

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बांटी गई जिम्मेदारियां
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। उन्होंने सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि युवा सम्मेलन संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जनसरोकारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

5 हजार युवा नेताओं को तैयार करने का लक्ष्य
आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक प्रखंड में युवा संवाद अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवाओं के बीच सीधे संपर्क स्थापित करने और पूरे कोल्हान प्रमंडल में 5 हजार युवा नेताओं को तैयार करने का लक्ष्य लेकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत युवा संगठन भविष्य के जनआंदोलनों की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

सम्मेलन से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा
केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि यह सम्मेलन युवाओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा और विश्वास पैदा करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सम्मेलन की तैयारियों में जुटने की अपील की।

शहर में चलेगा जनसंपर्क अभियान
बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन को लेकर पूरे शहर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। साथ ही शहर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। संगठनात्मक विस्तार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर देने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, सागेन हांसदा, वन बिहारी महतो, केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह, डोमेन टुडू, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, चंद्रेश्वर पांडेय, लालन झा, विमल मौर्या, धीरज यादव, मनोज महतो, अवनीश सिंह, गौतम सामंता, विकास महतो, मंटू शुक्ला, परवीन प्रसाद, ललित सिंह, सौरभ राहुल सिंह, निरंजन महतो, आकाश सिन्हा, राजेश चौधरी, चंदन सिंह, हैरी एंथोनी, देवाशीष चौधरी, शेखर सहिस समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !