Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Bhagalpur Deoghar Mela Special Train: श्रावणी मेले में कांवड़ियों के लिए खुशखबरी, भागलपुर और देवघर के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, देखें 16 फेरों का शेड्यूल

 Bhagalpur Deoghar Mela Special Train:  बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करने वाले लाखों शिवभक्तों के लिए पूर्वी रेलवे ने एक बेहतरीन सेवा की शुरुआत की है. श्रावणी मेले के दौरान उमड़ने वाली यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भागलपुर और देवघर के बीच एक अनारक्षित  श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन पूरे मेले के दौरान कुल 16 फेरे लगाएगी, जिससे भागलपुर, बांका और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सहूलियत होगी.

अगस्त महीने में इन 16 तिथियों पर होगा संचालन
आसनसोल रेल मंडल से प्राप्त आधिकारिक सूचना के मुताबिक, गाड़ी संख्या 03412 भागलपुर-देवघर स्पेशल ट्रेन का संचालन अगस्त माह की 16 निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा. यह ट्रेन अगस्त में 3, 4, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 29 और 30 तारीख को पटरी पर दौड़ेगी. समयासारणी के अनुसार, ट्रेन शाम 5:30 बजे भागलपुर से प्रस्थान करेगी और उसी रात 9:30 बजे यात्रियों को देवघर पहुंचा देगी.


वापसी की समय-सारणी भी जारी
देवघर से लौटने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए वापसी में गाड़ी संख्या 03411 देवघर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन देवघर से उसी रात 10:20 बजे भागलपुर के लिए रवाना होगी और रातभर की सुगम यात्रा के बाद तड़के 2:10 बजे भागलपुर पहुंचेगी. इस समय-सारणी से श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद तुरंत लौटने का अच्छा विकल्प मिलेगा.


इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव
यात्रियों की सुगमता के लिए इस स्पेशल ट्रेन के मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज तय किए गए हैं. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन टिकानी, धौनी, बराहाट, मुराहरा, बांका, कटोरिया और चंदन स्टेशनों पर रुकेगी. इन ठहरावों से विशेष रूप से बांका और कटोरिया के दूर-दराज ग्रामीण इलाकों के शिवभक्तों को बाबा धाम जाने के लिए अपने नजदीकी स्टेशन से ही सीधी ट्रेन मिल सकेगी.

बिना आरक्षण के आसानी से कर सकेंगे सफर
कांवरियों की तत्काल जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने इस ट्रेन के सभी डिब्बों को पूरी तरह से जनरल (अनारक्षित) रखा है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यात्रियों को पहले से रिजर्वेशन कराने की चिंता नहीं रहेगी. वे सीधे स्टेशन पहुंचकर टिकट लेकर यात्रा कर सकेंगे. रेलवे प्रशासन को उम्मीद है कि इस व्यवस्था से नियमित रूप से चलने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों पर भीड़ का दबाव काफी हद तक कम होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !