Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Jamshedpur News : बागबेड़ा में मारपीट मामले में युवक ने थाने में दी शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग, शिकायत दर्ज कराने जा रहे युवक पर भी हमले का दावा

Jamshedpur News : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले को लेकर राजा वर्मा नामक युवक ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


शिकायत के अनुसार, 1 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे अभय यादव, उसकी मां गुड़िया देवी और बहन निशा कुमारी पर राजा वर्मा की बहन नेहा देवी और जीजा मन्नु वर्मा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। उस समय राजा वर्मा का कहना है कि वह बागबेड़ा स्थित सिद्धो-कान्हु मैदान के पास एक घर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम कर रहा था और घटनास्थल पर मौजूद नहीं था।

शिकायतकर्ता का दावा, थाने जाते समय रास्ते में भी की गई मारपीट

राजा वर्मा ने अपने आवेदन में कहा है कि रात करीब 10:15 बजे बहन के साथ मारपीट की सूचना मिलने के बाद वह शिकायत दर्ज कराने बागबेड़ा थाना जा रहा था। इसी दौरान कृष्णा मंदिर के पास राहुल यादव और निशा कुमारी ने उसे रोक लिया और बेल्ट से मारपीट की। उसने किसी तरह वहां से निकलकर थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया।


शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि थाने पहुंचने के बाद अभय यादव की मां गुड़िया देवी ने उस पर झूठा मारपीट का आरोप लगा दिया, जबकि वह कथित घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं था।

राजा वर्मा ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया या जांच रिपोर्ट सामने आना बाकी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !