Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Jamshedpur Accident: जुगसलाई में ऑटो और बाइक में भिड़ंत, ऑटो चालक घायल, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे, देखें VIDEO

Jamshedpur: जुगसलाई थाना के समीप सोमवार को एक ऑटो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक घायल हो गया, जबकि ऑटो में सवार स्कूली बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूली बच्चों को लेकर ऑटो अपने मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार सड़क पार करने के लिए डिवाइडर के कटिंग की ओर मुड़ा।

 इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट भी कर दी।  सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ऑटो चालक और बच्चों को थाने ले गई, जहां घटना की जानकारी ली गई।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !