Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Ranchi News : जगन्नाथपुर मेला टेंडर को लेकर नया विवाद, पूरी राशि जमा नहीं करने का आरोप, अधिवक्ता ने उपायुक्त से की शिकायत

Ranchi News : जगन्नाथपुर मेला 2026 के समापन के बाद मेला आयोजन को लेकर नया विवाद सामने आया है। अधिवक्ता हर्ष कुमार ने उपायुक्त को शिकायत पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि मेला के ठेकेदार ने टेंडर की शर्तों के अनुरूप पूरी राशि जमा नहीं की। साथ ही वर्ष 2023 से 2026 तक हुए सभी टेंडरों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।


शिकायत के अनुसार वर्ष 2026 में मेला आयोजन का ठेका 2 करोड़ 27 लाख रुपये में दिया गया था। टेंडर की शर्तों के तहत ठेकेदार को तीन दिनों के भीतर 50 प्रतिशत यानी 1 करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपये बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करने थे। इसके अलावा 56 लाख 75 हजार रुपये की बैंक गारंटी और शेष 56 लाख 75 हजार रुपये मेला समाप्त होने तक जमा करना अनिवार्य था।

टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ठेकेदार ने अब तक केवल 1 करोड़ रुपये ही जमा किए हैं। इसके साथ ही 41.27 एकड़ क्षेत्र में लगने वाले जगन्नाथपुर मेले के टेंडर में पिछले वर्षों में भी अनियमितताएं होने का दावा किया गया है।


शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2023 में मेले का टेंडर 75 लाख रुपये में हुआ था। वर्ष 2024 में यह बढ़कर 1 करोड़ 92 लाख रुपये हो गया, लेकिन ठेकेदार ने कथित तौर पर केवल 1 करोड़ 70 लाख रुपये ही जमा किए। वहीं वर्ष 2025 में टेंडर राशि घटकर 51 लाख रुपये रह गई, जबकि मेला क्षेत्र और दुकानों की संख्या में कोई कमी नहीं आई थी।

अधिवक्ता हर्ष कुमार ने वर्ष 2023 से 2026 तक की सभी टेंडर प्रक्रियाओं की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !