Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

NHRCCB Jamshedpur: NHRCCB के सम्मान समारोह में पहुंचे विधायक सरयू राय, मानवाधिकार जागरूकता अभियान की सराहना

NHRCCB Jamshedpur: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) के कोल्हान प्रमंडल ने जी टाउन क्लब के उत्सव हॉल में एक गेट-टुगेदर और सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

विधायक सरयू राय ने मानवाधिकार संरक्षण और जनजागरूकता में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की भूमिका की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि यह संगठन समाज के हित में महत्वपूर्ण काम कर रहा है और ऐसे कार्यक्रम लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को मजबूत बनाते हैं.

सरयू राय ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की सलाह दी और संगठन को हर संभव सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए. झारखंड राज्य उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, कोल्हान डिवीजन अध्यक्ष धनंजय कुमार शर्मा, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अजित शर्मा, राष्ट्रीय सह सचिव विनय चंद्रा और जिला अध्यक्ष पूजा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे.



कार्यक्रम का संचालन पूर्वी सिंहभूम के जिला सचिव राजदीप सेन और सरायकेला-खरसावां की जिला सचिव अंजली शर्मा ने संयुक्त रूप से किया. समारोह के दौरान मानवाधिकार संरक्षण, अपराध नियंत्रण के प्रति जागरूकता और सामाजिक समन्वय को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया. आयोजन को संगठन के सदस्यों के उत्साहवर्धन और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !