Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Jamshedpur News : आजसू पार्टी के मिलन समारोह में सैकड़ों युवाओं ने थामा दामन

Jamshedpur News : आजसू पार्टी का मिलन समारोह सोमवार को बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


पूर्व मंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस तथा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने नवसदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें विधिवत सदस्यता दिलाई। इस दौरान युवाओं को पार्टी की नीति, सिद्धांत और जनहित के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।

युवाओं के जुड़ने से संगठन को मिलेगी मजबूती:- रामचंद्र सहिस

कार्यक्रम में शुभम भारद्वाज के नेतृत्व में आसिफ खान और सुमित कश्यप ने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने कहा कि युवाओं का बढ़ता विश्वास इस बात का संकेत है कि आजसू राज्य के युवाओं की अपेक्षाओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है।

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की आवाज रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सदस्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और मजबूत होगा तथा आने वाले समय में जनहित के मुद्दों पर पार्टी का आंदोलन और प्रभावी बनेगा।

कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

समारोह में संजय मालाकार, अप्पू तिवारी, चन्देश्वर पांडेय, लालन झा, धनेश कर्मकार, दीपक पांडेय, ललित सिंह, जमाल भाई, विकास महतो, मंटू शुक्ला, छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू कुमार साह, नगर अध्यक्ष राज सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर आसिफ खान, सुमित कश्यप, अतुल कुमार, विकास कुमार, जितेन्द्र कुमार, बिनेश्वर कुमार, मृत्युंजय सिंह, राकेश रोशन, मनीष सिंगा रातपुय, शुभम कुमार, अविनाश सिन्हा, देबासिस मोदक, अतुल कृष्णोव गुप्ता, मनीष सिंह, रूपेश कुमार, वियाश के.वी., प्रशांत, रोहित घंटा, मृत्युंजय उर, रोशन, सूर्य झा समेत सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !