Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Prashant Kishor Defeats BJP: बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी की बड़ी जीत, प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को बड़े अंतर से हराया

Prashant Kishor Defeats BJP: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी (JSP) के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज की है. 31 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को बड़े अंतर से हराया. चुनावी मुकाबले में शुरुआत से ही प्रशांत किशोर बढ़त बनाए रहे और अंत तक यह बढ़त कायम रही.

अंतिम परिणाम के अनुसार, प्रशांत किशोर को कुल 63,203 वोट मिले. भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा 44,250 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 14,085 वोट प्राप्त हुए.

गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था. इस उपचुनाव में करीब 35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. मतगणना के दौरान शुरुआती रुझानों से ही जन सुराज उम्मीदवार की बढ़त स्पष्ट दिखाई दे रही थी, जो अंतिम नतीजों तक बरकरार रही.

उधर, जन सुराज की जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बांकीपुर की जनता ने जन सुराज पर विश्वास जताया है. उन्होंने मतदाताओं के फैसले का सम्मान करते हुए प्रशांत किशोर को जीत की शुभकामनाएं दीं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !