Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Ranchi News: एसडीओ कोर्ट के नोटिस के विरोध में आरडीबीए का बड़ा फैसला, 4 से 6 अगस्त तक रांची में वकील करेंगे न्यायिक कार्यों का बहिष्कार

Ranchi News: एसडीओ कोर्ट की ओर से 35 अधिवक्ताओं को नोटिस जारी किए जाने के विरोध में रांची जिला बार एसोसिएशन (RDBA) की आमसभा (जीबी) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का निर्णय लिया गया.

बैठक में तय किया गया कि 4 अगस्त को अधिवक्ता एक्सक्यूटिव कोर्ट का पूर्ण बहिष्कार करेंगे. वहीं 5 अगस्त को सिविल और एक्सक्यूटिव दोनों कोर्ट में कोई न्यायिक कार्य नहीं किया जाएगा और अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे.

इसके अलावा 6 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे शोक सभा आयोजित की जाएगी. शोक सभा के बाद उस दिन अधिवक्ताओं की ओर से कोई न्यायिक कार्य नहीं किया जाएगा. इसके उपरांत बैठक कर आंदोलन की आगामी रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा.



कमेटी के फैसले का पालन करने की अपील
जीबी बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कोई अधिवक्ता आरडीबीए की एडहॉक कमेटी के फैसले का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से कमेटी के निर्णय का पूरी तरह पालन करने की अपील की.
इस बैठक में एडहॉक कमेटी के सदस्य शंभु प्रसाद अग्रवाल, संजय विद्रोही, मुकेश कुमार केसरी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !