Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Adityapur News: आदित्यपुर में पुलिस का विशेष अभियान,24 घंटे की मुस्तैदी में अलग-अलग मामलों के 3 आरोपी गिरफ्तार

Adityapur News: सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 1 अगस्त की आधी रात से 2 अगस्त की रात 12 बजे तक 24 घंटे का विशेष “समकालीन अभियान” चलाया गया।

इस दौरान आदित्यपुर थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ में नजर आई। सघन चेकिंग और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग मामलों में शामिल तीन आरोपियों को दबोच लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

तीन मामलों में गिरफ्तारी हुई
गिरफ्तार लोगों में एक मोबाइल लूट के आरोपी रवि मुंडा शामिल है। दूसरा गोपाल सरकार वन विभाग से जुड़े मामले में एनबीडब्ल्यू वारंटी है। तीसरा लालबाबू कुम्हार घर में चोरी के मामले में आरोपी है।

अभियान जारी रहेगा
थाना प्रभारी ने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !