Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Jamshedpur News: सीतारामडेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वैवाहिक विवाद और SC-ST मामले में अधिवक्ता महेश वर्मा न्यायिक हिरासत में, भेजे गए जेल

Jamshedpur News: सीतारामडेरा पुलिस ने धोखाधड़ी और SC-ST एक्ट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी के रहने वाले वकील महेश वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, 11 अगस्त 2025 को एक महिला कांस्टेबल ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कदम उठाया।

महिला कांस्टेबल ने अधिवक्ता पर गंभीर आरोप लगाए
उनका कहना है कि अधिवक्ता ने फर्जी विवाह प्रमाणपत्र बनाकर उनके साथ धोखाधड़ी की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उनका अपमान किया गया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी ओर, अधिवक्ता महेश वर्मा का कहना है कि संबंधित महिला उनकी पत्नी है। उन्होंने दावा किया है कि इस संबंध में परिवार न्यायालय में हिंदू विवाह अधिनियम के तहत वाद दायर किया है, जो अभी विचाराधीन है।


दूसरे विवाह को लेकर भी मामला दर्ज
अधिवक्ता का आरोप है कि न्यायालय में मामला लंबित रहने के दौरान महिला ने किसी अन्य व्यक्ति से विवाह कर लिया। इस संबंध में उन्होंने चांडिल न्यायालय में महिला के वर्तमान पति के खिलाफ बिना तलाक दूसरा विवाह करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने दर्ज मामले के आधार पर कार्रवाई की और महेश वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !