Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Garhwa News : गढ़वा के जंगलों में बाघ की दस्तक, भैंस का किया शिकार, ग्रामीणों से जंगल नहीं जाने की अपील

Garhwa News : झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। तेवाली गांव के समीप जंगल में चर रही एक पालतू भैंस को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। दक्षिण वन प्रमंडल के डीएफओ ने भी बाघ के हमले की पुष्टि की है।


जानकारी के अनुसार, घटना जोन्हीखाड़-तेवाली जंगल स्थित नदी किनारे कोरेणडूबा क्षेत्र की है। पीड़ित पशुपालक अर्जुन सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब चार से पांच बजे के बीच उनकी भैंस चरते-चरते जंगल की ओर चली गई थी और वापस नहीं लौटी। सोमवार से परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। काफी खोजबीन के बाद जंगल में भैंस का शव मिला, जिसे देखकर स्पष्ट हुआ कि किसी जंगली जानवर ने उसका शिकार किया है।

मौके पर मिले बाघ के पंजों के निशान

घटनास्थल पर बाघ के पंजों के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेस्टर कमलेश कुमार, तुषार कुमार और उपेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और स्थिति का आकलन किया।

दक्षिण वन प्रमंडल, गढ़वा के डीएफओ एबीन बेनी अब्राहम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि भैंस का शिकार बाघ ने किया है। उन्होंने कहा कि बाघ ने जंगल के अंदर गहराई में शिकार किया है और मौके पर उसके पैरों के निशान भी मिले हैं। वन विभाग पूरी घटना की जांच कर रहा है।


डीएफओ ने बताया कि प्रभावित पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे फिलहाल जंगल की ओर न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !