Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Seraikela News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर भूमि पूजन, बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्थापित होगी प्रतिमा, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Seraikela: पद्म भूषण से सम्मानित एवं झारखंड आंदोलन के प्रख्यात नेता दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में उनकी प्रस्तावित प्रतिमा स्थापना के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुई। भूमि पूजन का अनुष्ठान पंडित घासीराम सतपति ने संपन्न कराया।

झारखंड आंदोलन में योगदान को किया गया याद
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के झारखंड राज्य आंदोलन, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा आदिवासी, मूलवासी और वंचित समाज के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का पूरा जीवन सामाजिक न्याय, जनसेवा और जनआंदोलन के लिए समर्पित रहा। उनकी प्रतिमा नई पीढ़ी को उनके विचारों, संघर्ष और आदर्शों से प्रेरणा देने का कार्य करेगी।



प्रतिमा बनेगी ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक
कार्यक्रम में नेताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में दिशोम गुरु की प्रतिमा स्थापित होने से सरायकेला को एक नई ऐतिहासिक पहचान मिलेगी। यह स्थल झारखंड आंदोलन की विरासत और राज्य के महान नेताओं के योगदान को संजोने वाला प्रेरणा केंद्र बनेगा।



बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता
भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक सविता महतो, झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, गणेश चौधरी, कृष्ण बके, के.पी. सोरेन, दानी हेंब्रम, जिला अध्यक्ष शिवेंदू महतो, जिला उपाध्यक्ष भोला महतो, अविनाश कवि, कृष्णा राणा, घासीराम, विशु हेंब्रम तथा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुशीला तांती सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !