Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Adityapur News: आदित्यपुर में पुलिस की बाइक गश्ती, संदिग्धों से पूछताछ, अवैध गतिविधियों पर रखी गई नजर

Adityapur: आदित्यपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आदित्यपुर थाना पुलिस ने सोमवार शाम थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन बाइक गश्ती अभियान चलाया। अभियान थाना प्रभारी के निर्देश पर संचालित किया गया।

कई मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर हुई जांच
पुलिस टीम ने अभियान के दौरान बागानपाड़ा, गम्हरिया, कमारपाड़ा, स्टेशन रोड, लाल बिल्डिंग, राम मढ़ैया बस्ती, जयप्रकाश उद्यान, प्रभात पार्क, सालडीह बस्ती, शर्मा बस्ती, मांझी टोला और हरिओम नगर सहित कई इलाकों का भ्रमण किया। इसके अलावा चौक-चौराहों, सार्वजनिक मैदानों, पार्कों तथा अड्डेबाजी की आशंका वाले स्थानों पर भी गहन जांच की गई।

संदिग्ध युवकों से पूछताछ
अभियान के दौरान पुलिस ने जुआ खेलने, नशाखोरी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। विभिन्न स्थानों पर बेवजह घूम रहे और संदिग्ध पाए गए युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सत्यापन के बाद उन्हें भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

नियमित रूप से जारी रहेगा अभियान
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह का बाइक गश्ती अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत करते हुए इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !