Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Current News : फुकेट-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट में भीषण टर्बुलेंस, कई यात्री और क्रू सदस्य घायल

Current News : थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार को उड़ान के दौरान अचानक भीषण टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। टर्बुलेंस के कारण विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव आया, जिससे कई यात्री और क्रू सदस्य घायल हो गए। हालांकि विमान ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की।


एअर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए विमान को तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। एयरलाइन के अनुसार, किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है, जबकि कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें लगी हैं।

सिर छत से टकराए, कई यात्रियों को अस्पताल भेजा गया

प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के अनुसार, टर्बुलेंस इतना तेज था कि विमान अचानक नीचे की ओर आया, जिससे कई यात्रियों के सिर विमान की छत से टकरा गए। कुछ लोगों के कान और गर्दन में भी चोटें आईं तथा कई यात्रियों के सिर पर सूजन आ गई।

एअर इंडिया ने बताया कि दिल्ली पहुंचने पर मेडिकल टीम पहले से तैनात थी। घायलों को एयरपोर्ट पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया, जबकि कुछ यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।


घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों के बीच दहशत का माहौल रहा। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रभावित यात्रियों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !