Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में विशेष अभियान, शिविरों के माध्यम से बनाए जा रहे जाति, आय और EWS प्रमाण-पत्र

Seraikela: राज्य सरकार के निर्देश पर सरायकेला-खरसावां जिले में नागरिकों को विभिन्न प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत आयोजित विशेष शिविरों में आम नागरिकों को जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र जारी किए जा रहे हैं।

लंबित आवेदनों के निष्पादन पर विशेष जोर
जिला प्रशासन ने अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों को निर्धारित समय के भीतर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना बताया है। शिविरों में नए आवेदनों के साथ-साथ पहले से लंबित आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की जांच प्रक्रिया में तेजी लाते हुए समय पर प्रमाण-पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

रोजाना भेजी जाएगी प्रमाण-पत्र जारी करने की रिपोर्ट
अभियान की निगरानी के लिए जिला सामान्य शाखा के प्रभारी को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचल अधिकारी (CO) को प्रतिदिन शिविर समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे तक जारी किए गए प्रमाण-पत्रों की संख्या जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी विशेष शिविर में पहुंचकर आवेदन जमा करें, ताकि उन्हें समय पर प्रमाण-पत्र का लाभ मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !