Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Hemant Soren On JSSC CGL: JPSC-JSSC विवाद पर बोले सीएम हेमंत सोरेन:- किसी युवा के साथ अन्याय नहीं होगा, जांच रिपोर्ट आते ही लेंगे कड़ा फैसला

Hemant Soren On JSSC CGL: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को भरोसा दिलाया है कि सरकार उनकी चिंताओं को गंभीरता से ले रही है. उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और सभी मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं को लेकर उठे सभी मुद्दों पर राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ नजर बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि युवाओं की जायज मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.

जांच पूरी होने के बाद लिया जाएगा फैसला
मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीम लगातार काम कर रही है. सरकार जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि सभी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद कानूनी और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उचित निर्णय लिया जा सके.

उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों की पुष्टि के जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा. यदि जांच में किसी स्तर पर गड़बड़ी या दोष सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.



छात्रों की मांगों पर बनी हुई है नजर
इधर, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र संगठन अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं. मुख्यमंत्री के बयान के बाद अब अभ्यर्थियों और छात्र संगठनों की नजर जांच रिपोर्ट और सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !