Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Dhanbad News : JPSC-JSSC परीक्षा परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में धनबाद में JLKM का प्रदर्शन, जयराम महतो ने CBI जांच की मांग दोहराई

Dhanbad News: JPSC और JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में मंगलवार को लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने धनबाद में धरना-प्रदर्शन किया। मेमको मोड़ स्थित शहीद मनींद्र नाथ मंडल की प्रतिमा के समीप आयोजित इस प्रदर्शन में डुमरी विधायक जयराम महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। यह धरना रांची में आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में आयोजित किया गया।


धरने को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि रांची में आंदोलन कर रहे छात्र अपने अधिकार और भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं तथा JLKM उनके संघर्ष के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य छात्रों का मनोबल बढ़ाना और उनकी आवाज को पूरे राज्य तक पहुंचाना है।

CID की जांच पर उठाए सवाल, CBI जांच की मांग

जयराम महतो ने आरोप लगाया कि JPSC और JSSC से जुड़े मामलों की जांच में CID अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए पूरे मामले की जांच CBI से कराई जानी चाहिए।


उन्होंने भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य का मामला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो JLKM रांची कूच कर विधानसभा के समक्ष बड़ा आंदोलन करेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !