Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Jamshedpur News: कदमा में महिला पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप, टाटा स्टील में नौकरी, इलाज और फ्लैट के नाम पर कई लोगों से की ठगी

Jamshedpur News: कदमा थाना क्षेत्र में रहने वाली गीता के खिलाफ कई लोगों से लाखों रुपये लेकर वापस नहीं करने के आरोप में शिकायत दी है. शिकायतकर्ताओं का दावा है कि गीता ने अलग-अलग लोगों से विभिन्न कारण बताकर रुपये लिए, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी अधिकांश रकम वापस नहीं की.

शिकायत के अनुसार, किसी से फ्लैट खरीदने, किसी से इलाज, किसी से शादी, किसी से ब्याज चुकाने, तो किसी से नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए गए. कुछ लोगों ने ब्याज पर रकम देने की बात कही है, जबकि कुछ ने व्यक्तिगत भरोसे पर पैसे दिए थे.


शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, राकेश कुमार ने अलग-अलग जरूरतों के नाम पर करीब 6 लाख रुपये देने का दावा किया है. वहीं राजेश ने करीब 1.30 लाख रुपये उधार देने की बात कही है.

प्रेमलता सिंह का आरोप है कि उन्होंने अपने भाई के इलाज के नाम पर करीब 7.86 लाख रुपये दिए थे. उनका कहना है कि यह रकम उन्होंने सोना गिरवी रखकर जुटाई थी. देविका दास ने 2 लाख रुपये देने का दावा किया है.

वहीं सरिता देवी का आरोप है कि गीता ने खुद को टाटा स्टील में कार्यरत बताते हुए भरोसा जीतकर उनसे 1.35 लाख रुपये लिए.

शिकायतकर्ताओं में सीनू राव, प्रेमलता सिंह, राकेश सिंह, देविका दास, सरिता देवी, उमा गौरी और राजेश सिंह समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं. उनका दावा है कि इसके अलावा भी करीब 10 अन्य लोगों से रुपये लिए गए हैं.

शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर गीता ने उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराकर दबाव बनाने की कोशिश की, ताकि भुगतान से बचा जा सके. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

फिलहाल कदमा थाना पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !