Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Jharkhand News: झारखंड शराब घोटाला मामले में ACB की कार्रवाई, JSBCL के IT मैनेजर समेत 4 लोगों को दोबारा समन जारी

Jharkhand: झारखंड में कथित शराब घोटाले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच के दौरान सामने आए नए तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर चार लोगों को दोबारा पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है। ACB ने झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के आईटी प्रबंधक अमर कुमार महतो को 7 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। उनसे शराब की डिजिटल निगरानी व्यवस्था, ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम, सिस्टम लॉग और आपूर्ति की ऑनलाइन ट्रैकिंग से जुड़े मामलों में जानकारी ली जाएगी।

तीन अन्य लोगों को 10 अगस्त को बुलाया गया
इसके अलावा प्लेसमेंट हेल्थकेयर एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त सहायक निदेशक विकास अग्रवाल तथा ए-टू-जेड इंफ्रा सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मनोज तिवारी और अरुण गौर को 10 अगस्त को पूछताछ के लिए दोबारा समन भेजा गया है। ACB के अनुसार, इन लोगों को इससे पहले भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपना पक्ष नहीं रखा था। ACB अधिकारियों के मुताबिक, मामले में दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। एजेंसी का कहना है कि सभी साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !