Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Ranchi News : JPSC आंदोलन को लेकर हाई अलर्ट, खुफिया रिपोर्ट में कई राज्यों से भीड़ जुटने की आशंका`

Ranchi News : 14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच राज्य की खुफिया एजेंसी ने हाई अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने सरकार और पुलिस मुख्यालय को भेजी अपनी गोपनीय रिपोर्ट में आंदोलन के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण आशंकाएं जताई हैं।


रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र और युवा ट्रेन एवं बस के माध्यम से रांची पहुंचकर आंदोलन में शामिल हो सकते हैं।

असामाजिक तत्वों के शामिल होने की भी आशंका

खुफिया एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि भीड़ की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। इसे देखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।


रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि यदि आंदोलन लंबा खिंचता है तो कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है और किसी बड़ी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

छात्रों से बातचीत करेगी मंत्रियों की समिति

उधर, आंदोलन का समाधान निकालने के लिए राज्य सरकार ने चार मंत्रियों की एक समिति गठित की है। समिति आज आंदोलनरत अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं पर चर्चा करेगी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी। सरकार को उम्मीद है कि संवाद के जरिए आंदोलन का समाधान निकाला जा सकेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !